July 27, 2024
Sevoke Road, Siliguri
मौसम लाइफस्टाइल

सिंगताम में भूस्खलन के कारण NH 10 बंद !

सिक्किम: कुछ दिनों से उत्तर बंगाल व पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां उत्तर बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों के साथ सिलीगुड़ी में बारिश हो रही है, तो यही आलम पहाड़ी क्षेत्र में बना हुआ है | देखा जाए तो पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है | कल भी सिक्किम में भूस्खलन के कारण एक ग्राम के आठ घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, वहीं इस घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं | वहीं अब जानकारी मिल रही है कि, लगातार बारिश से सिक्किम के कई जगहों पर भूस्खलन हुए हैं, जिससे सिक्किम के कई मुख्य मार्ग अवरोध हो गए हैं, तो वहीं अब सिक्किम सिंगताम के निकट से गुजरने वाली राष्ट्रीय राज्य मार्ग 10 भी बंद हो गया है, बार-बार राष्ट्रीय राज्य मार्ग 10 के बंद होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, साथ ही इसका असर व्यापार में भी देखने को मिलता है | इसके अलावा लगातार बारिश से सिक्किम में जनजीवन प्रभावित हो रहे हैं, लोगों में भूस्खलन को लेकर भय का माहौल बना हुआ है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *