September 23, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स good news newsupdate rain weather WEST BENGAL westbengal

जल जल होने वाला है उत्तर बंगाल! दक्षिण बंगाल में काल बैसाखी कर सकता है तांडव!

Heavy rain and storm expected in Darjeeling, Kalimpong and Jalpaiguri districts!

24 से 48 घंटे के भीतर बंगाल में मानसून दस्तक देने जा रहा है. इस समय पूरे उत्तर बंगाल में प्रि मानसून की वर्षा हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि दो दिनों के भीतर मानसून उत्तर बंगाल, सिक्किम और उड़ीसा के कुछ क्षेत्रों में प्रवेश करने जा रहा है. मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. जबकि दक्षिण बंगाल में वज्रपात, तेज आंधी और बारिश की पूरी संभावना है.

पिछले कुछ दिनों से सिलीगुड़ी समेत पूरे उत्तर बंगाल में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है. दिन या रात में एक बार जमकर बारिश हो जाती है. मौसम विभाग के अनुसार यह प्री मानसून की वर्षा है. लेकिन इसके साथ ही मानसून की दस्तक होने जा रही है. इस समय उत्तर बंगाल का मौसम उमस भरा बना हुआ है. जल्द ही मौसम बदलने जा रहा है. इस सप्ताह उत्तर बंगाल में इसी तरह का मौसम बना रहेगा यानी धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी.

हालांकि मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तर बंगाल में इस हफ्ते भारी बारिश होगी. जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में आज से लेकर कल तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है. उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में भी भारी बारिश के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अत्यंत भारी बारिश के बीच लोग खुले में बाहर न निकले. किसी पेड़ या तालाब के निकट न जाए और जरूरत ना हो तो घर से बाहर न निकले.

केवल उत्तर बंगाल में ही नहीं बल्कि दक्षिण बंगाल में भी काल बैसाखी तांडव मचाने वाला है. यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वज्रपात भी हो सकता है और तेज बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने सभी तरह की संभावनाओं को व्यक्त करते हुए लोगों को चेतावनी दी है. मानसून तेज गति से बंगाल पहुंच रहा है. नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा में मानसून पहले ही प्रवेश कर चुका है.

अब उसका अगला पडाव बंगाल रहने वाला है. इसलिए मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दो दिनों के भीतर मानसून उत्तर बंगाल सिक्किम आदि इलाकों में कहर मचा सकता है. मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि आज जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार में भारी से भारी बारिश हो सकती है. जबकि कल दार्जिलिंग, कालिमपोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में तेज बारिश होगी.

इसी तरह से दक्षिण बंगाल में भी आंधी पानी की चेतावनी दी गई है. काल बैसाखी की संभावना के बीच वज्रपात होने का भी अनुमान है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हवाएं चल सकती हैं तथा हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है. इन जिलों में मुर्शिदाबाद, बीरभूम, नदिया, पूर्वी वर्धमान, पश्चिमी वर्धमान, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना आदि ऐसे जिले हैं जहां तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *