सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में ट्रैफिक जाम की समस्या नई नहीं है | शायद अब सिलीगुड़ी वासियों को भी इस ट्रैफिक जाम समस्या की आदत सी हो गई है | लेकिन आए दिन पुलिस प्रशासन को सिलीगुड़ी व आस-पास के क्षेत्रों में जाम को लेकर विभिन्न अभियान चलाते देखा गया है | इसी के मद्देनजर सिलीगुड़ी के फुलेश्वरी क्षेत्र को जाम मुक्त बनाने को लेकर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस सक्रियता से अभियान चला रही हैं। आज फुलेश्वरी बाजार पर लगाए गए अवैध दुकानों को पुलिस ने हटाया | डीएसपी पाशन तोपगे भूटिया और एनजेपी ट्रैफिक गार्ड के ट्रैफिक आईसी सैमूर रहमान के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार 2 मार्च को यह अभियान चलाया |
लाइफस्टाइल
अब फुलेश्वरी इलाका होगा जाम मुक्त !
- by Gayatri Yadav
- March 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1011 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, bhaktinagar police, crime, newsupdate, rapido, sad news
रैपिडो चालक पर पैसेंजर से मारपीट का आरोप, चाबी
September 28, 2026
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
