सिलीगुड़ी: बीते साल 22 दिसंबर को सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी की थी, जिसमें पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी और उनसे पूछताछ में बिहार के एक ऐसे शख्स का नाम सामने आया जो इस सेक्स रैकेट का मुख्य आरोपी बताया जा रहा था | गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी महिला थाना की पुलिस ने बिहार में भी छापेमारी की, हालांकि आरोपी अखिलेश कुमार पुलिस की नजरों से बचकर भागने में सफल रहा। बाद में इसी साल 20 फरवरी को अखिलेश कुमार ने सिलीगुड़ी महकमा कोर्ट में आकर आत्मसमर्पण किया था | कल जब गिरफ्तार अखिलेश कुमार को सिलीगुड़ी कोर्ट लाया गया तो न्यायाधीश ने आरोपी को सात दिन के पुलिस हिरासत में देने का आदेश दिया | आज महिला थाने की पुलिस ने मेडिकल जाँच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया | पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने विस्तृत जाँच शुरू कर दी हैं |
जुर्म
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स
देह व्यापार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- March 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 970 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
