सिलीगुड़ी: गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर वन विभाग के कार्सियांग डिवीसन तुकुरियाझार रेंज के वन अमले ने छापेमारी कर पांच किलो सुखी समुंद्री मछली के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार मंगलवार की रात सिलीगुड़ी महाकमा के नक्सलबाड़ी इलाके में छापेमारी के दौरान पांच किलो सुखी समुंद्री मछली बरामद की गई | इस मामले में फैज अहमद (41) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार व्यक्ति उत्तर दिनाजपुर जिले के धूली गांव का रहने वाला बताया गया है, इसके अलावा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है | वन विभाग ने गिरफ्तार आरोपी को बुधवार सिलीगुड़ी कोर्ट भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है | इन सुखी समुंद्री मछलियों की तस्करी कहां की जा रही थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
जुर्म
पांच किलो सुखी समुंद्री मछली के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- January 25, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1524 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
