सिलीगुड़ी: प्रणामी मंदिर रोड में बिल्डिंग में पेंटिंग के दौरान हुए हादसे में मजदूर की मृत्यु की घटना को लेकर प्रतिपक्ष नेता अमित जैन ने उठायी प्रमोटर के खिलाफ कार्यवाही की मांग। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 40 प्रणामी मंदिर रोड क्षेत्र में गुरुवार को निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत में पेंटिंग के दौरान लटकता हुआ ढांचा गिरने से एक मजदूर की मृत्यु हो गई थी व एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को नगरनिगम नेता प्रतिपक्ष अमित जैन ने इलाके का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र का दौरा करते हुए संबंधित प्रमोटर के भ्रष्टाचार की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि वे मजदूरों को बिना सुरक्षा मुहैया कराए काम करवा रहे हैं जिसके कारण इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं। प्रशासन को इसके खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
सिलीगुड़ी
मजदूर की मृत्यु पर बोले प्रतिपक्ष नेता अमित जैन !
- by Gayatri Yadav
- December 16, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1562 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
incident, Accident, newsupdate, PRADHAN NAGAR P.S, sad news
Siliguri में घटी एक अमानवीय घटना ने: एक पल
February 14, 2026
fire, newsupdate, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
रात के समय निवेदित मार्केट में आग, तीन दुकानें
February 12, 2026
