जिला अस्पताल रोगी कल्याण संघ के अध्यक्ष गौतम देव सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में सुधार के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं, ताकि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। गुरुवार 1 जून सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई, बैठक में अध्यक्ष के अलावा जिला अस्पताल के चिकित्सक व नर्स सहित अस्पताल अधीक्षक उपस्थित हुए | इस दौरान मेयर ने बताया की अस्पताल में दो नई लिफ्ट बनेंगी। साथ ही पुरानी लिफ्ट को भी रिनोवेट किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है और यहां सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा |
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में रोगियों को मिलेगी बेहतर सुविधा !
- by Gayatri Yadav
- June 1, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1314 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
