सिलीगुड़ी: बदहाल बिजली सेवा के कारण स्थानीय लोग परेशान है | जानकारी अनुसार फूलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के पश्चिम धनतला प्रधानबस्ती इलाके में कई महीनों से बिजली सेवा बदहाल हालत में है, जिससे स्थानीय वासियों को इस गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | बदहाल बिजली सेवा के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया | प्रदर्शनकारियों की शिकायत है कि, गांव में ट्रांसफार्मर में आए दिन खराबी आ रही है और इससे इलाके में बिजली सेवा बाधित हो रही है | जिससे इस गर्मी में स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | कई बार आवेदन देने के बाद भी बिजली विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई | स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर और बिजली सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
बदहाल बिजली सेवा से आक्रोशित हुए लोग, किया प्रदर्शन !
- by Gayatri Yadav
- August 18, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 978 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
