सिलीगुड़ी: डाबग्राम 2 नंबर दक्षिण शांतिनगर इलाके में पथश्री परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य को स्थानीय निवासियों ने रोका |
सोमवार 3 अप्रैल इलाके में सड़क निर्माण कार्य के लिए जेसीबी को लाया गया । खुदाई का काम शुरू होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई | 10 फीट पक्की सड़क बनने की बात जानकर स्थानीय वासियों ने रोष जताया। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि बरसात के दिनों में पूरे इलाके में पानी भर जाता है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनकी मांग है कि सड़क के दोनों तरफ नालियों की व्यवस्था कर पक्की सड़क बनाई जाए। स्थानीय वासियों के आक्रोश को देख काम कर रहे ठेकेदार वहां से चले गए |
लाइफस्टाइल
लोगों ने सड़क निर्माण कार्य को रोका !
- by Gayatri Yadav
- April 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1274 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
