सुखानी और कुकुरजान ग्राम पंचायत के लोगों की मांगें पूरी होने जा रही हैं। चाओई नदी पर एक नया पुल बनने जा रहा है | बता दे कि, राजगंज प्रखंड के चौलहाटी गांव में चाओई नदी पार करने के लिए लाखों लोगों को भारत-बांग्लादेश सीमा पर बने एक जर्जर पुल पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन अब लोगों की यह परेशानी समाप्त हो गई | पुल के लिए कुल सात करोड़ टका आवंटित किए गए हैं और शुक्रवार को पुल पर काम शुरू हो गया है। राजगंज विधायक खगेश्वर रॉय ने पुल निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान राजगंज पंचायत समिति सदस्य रूपाली डे सरकार, अरिंदम बनर्जी, फरजान अली, इसराइल हक समेत कई अन्य लोग उपस्थित हुए थे। इस संबंध में राजगंज विधायक खगेश्वर रॉय ने कहा कि, चाओई नदी पर पुल निर्माण को लेकर लंबे समय से समस्याएं आ रही थी, लेकिन अंततः इस समस्या का हल हो रहा है। पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोग भी काफी खुश है |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)