सिलीगुड़ी: फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ग्रुप डी पद पर नौकरी ग्रहण करने आए युवक को पकड़ा गया | पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का नाम मुख्तार अली और वह मालदा के इंग्लिशबाजार इलाके का निवासी है | गुरुवार की दोपहर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सुपर के पास फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर मुख्तार अली पहुंचा, लेकिन जब सुपर संजय मल्लिक ने नियुक्ति पत्र देखा तो उनकी आंखें फटी रह गई, क्योंकि नियुक्ति पत्र पूरी तरह से फर्जी था | सुपर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, घटनाक्रम सुनने के बाद उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चौकी की पुलिस ने मुख्तार अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार किया | पुलिस ने दस दिन हिरासत की मांग करते हुए शुक्रवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में आरोपी को पेश किया |
लाइफस्टाइल
फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ व्यक्ति गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- March 10, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 876 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
suvendu adhikary, bjp, north bengal, siliguri, WEST BENGAL, westbengal
पहाड़ के विकास और चाय बागानों की सुरक्षा के
September 8, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, Action, good news, newsupdate, TMC
TMC में हड़कंप! काजल घोष के बाद अब नदीमुल
September 7, 2026
