सिलीगुड़ी: नदी में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान | जानकारी अनुसार भक्तिनगर थाने की पुलिस ने नदी में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चला कर 4 ट्रक, 2 ट्रैक्टर को जब्त किया और इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया | बता दे की कुछ दिन पूर्व नदी में खनन के दौरान 3 किशोर की मौत हो गई थी और इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है | फिलहाल नदी में खनन पर प्रतिबंध जारी है | लेकिन प्रशासन के निर्देश के बाद भी कुछ लोग रात के अंधेरे में नदी से अवैध रूप से खनन कर रहे है और इसकी सूचना मिलने के बाद भक्तिनगर पुलिस के आई.सी. ने अपनी टीम के साथ अभियान चलाया |
लाइफस्टाइल
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने की सख्त कार्रवाई !
- by Gayatri Yadav
- April 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 484 Views
- 2 years ago

Share This Post:
Related Post
राजनीति, उत्तर बंगाल, दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी
राजू बिष्ट ने सवाल उठाया- राशन दुकानों के जरिए
June 18, 2025