October 22, 2024
Sevoke Road, Siliguri
जुर्म

नामी कंपनी के नाम पर रखे गए सामानों की जब्ती, तीन आरोपी गिरफ्तार !

सिलीगुड़ी: एक घर से नामी कंपनी के प्रेशर कुकर,गैस व विभिन्न सामानों की जब्ती | जानकारी अनुसार भक्ति नगर थाने की पुलिस ने प्रधान मोड़ इलाके के एक घर में छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गए प्रेशर कुकर, गैस स्टोव और विभिन्न सामानों की जब्त किया | पुलिस सूत्रों के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की | छापेमारी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की सामानों पर नामी कंपनी के लेबल लगाकर यहां रखा गया था | पूछताछ करने पर इन सामानों का वैध कागज पुलिस को नहीं मिला | इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया | पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *