सिलीगुड़ी: एक बार फिर सिलीगुड़ी नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया है। शनिवार 25 मार्च को सिलीगुड़ी के डीआई फंड मार्केट में यह जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान मेयर ने कहा कि, शहर में प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग में प्रतिबंध लगाया गया है और आज सभी को जागरूक किया गया। यदि इसके बावजूद कोई प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह अभियान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा।
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी: प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ जागरूकता अभियान !
- by Gayatri Yadav
- March 25, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1011 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
