सिलीगुड़ी: स्कूल में अपर प्राइमरी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है | आरोपी का नाम पंकज कुमार बर्मन बताया गया हैं, वे सिलीगुड़ी बर्दाकांता विद्यापीठ के संस्कृत विभाग के शिक्षक हैं। हालांकि वह कूचबिहार के रहने वाले है, लेकिन लंबे समय से सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 16 के हाकिमपाड़ा इलाके में अपने परिवार के साथ रहते है | सिलीगुड़ी महानगर पुलिस की आमबाड़ी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को शुक्रवार को हाकिमपाड़ा के घर से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार उन पर उच्च प्राथमिक में रोजगार दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने का आरोप लगा है | इस घटना में आमबाड़ी चिंता मोहन उच्च विद्यालय के बंगाली शिक्षक संतोष बर्मन को गिरफ्तार किया गया था, आरोपी शिक्षक को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया और पूछताछ में पंकज कुमार बर्मन का नाम सामने आया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को जलपाईगुड़ी कोर्ट में आरोपी को पेश किया जाएगा है।
घटना
सिलीगुड़ी: ठगी के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- January 21, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1401 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
