सिलीगुड़ी: चार महीना पहले चोरी हुई स्कूटी बरामद और आरोपी गिरफ्तार | मालूम हो कि, 23 मार्च.2023 को सेवक रोड इलाके से एक स्कूटी चोरी हुई थी और
24 मार्च को स्कूटी के मालिक चैतन्य अग्रवाल ने भक्तिनगर पुलिस थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी |
शिकायत के आधार पर भक्ति नगर थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू की और लगभग चार महीने के बाद पुलिस ने स्कूटी बरामद की और आरोपी चोर को गिरफ्तार किया | आरोपी का नाम 26 वर्षीय बिगेन तमांग और वह कालिम्पोंग का निवासी बताया गया है। वर्तमान में आरोपी युवक सिलिगुड़ी के वार्ड नंबर चार में किराए के मकान में रहता था | पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद आरोपी ने जुर्म कबूला और पुलिस ने स्कूटी भी बरामद किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा !
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- August 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 825 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, FLOOD, indo-nepal border, nepal, newsupdate, sad news
नेपाल की आपदा में लापता सिलीगुड़ी के समर मंडल,
August 27, 2026
