सिलीगुड़ी: देखा जाए तो समाज लगाता आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इस आधुनिकता के बीच एक ऐसा इलाका है, जहां लोग 10 सालों से बिना बिजली के लोग रह रहे हैं | फूलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के रंगालीविटा गांव के सैकड़ों लोग 10 साल से बिना बिजली के दिन गुजार रहे हैं | देखा जाए तो इस तपती गर्मी में यदि 2 मिनट के लिए बिजली गुल हो जाए, तो लोगों का घर के अंदर रहना मुश्किल हो जाता है,वहीं काली अंधेरी रात में यदि बिजली के बल्ब ना जले तो वह इलाका काफी डरावना लगता है और इन्हीं परेशानियों से रंगालीविटा गांव के लोग 10 सालों से जूझ रहे थे | लेकिन अब उनकी परेशानियां समाप्त हो चुकी है, लंबे इंतजार के बाद बुधवार को गांव में बिजली पहुंची है | गांव में बिजली के पहुंचने से गांव वासी गदगद हुए | वह इस खुशी को एक-दूसरे से बांट रहे हैं और साथ ही गांव में बिजली के बल्ब के जलने के बाद मिठाई भी बांटी गई |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
10 साल के इंतजार के बाद गांव में पहुंची बिजली, लोगों ने बांटी मिठाई !
- by Gayatri Yadav
- August 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1074 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
