सिलीगुड़ी: नगर निगम की ओर से सिलीगुड़ी में डेंगू जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है | नगर निगम की विशेष टीम टायर ट्यूब की दुकान से लेकर शहर के घरों में डेंगू को लेकर जागरूक करने पहुंच रही है | लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि, सिलीगुड़ी नगर निगम के निर्माणाधीन भवन के ठीक पीछे पानी जमा हुआ है | इस संबंध में पूछे जाने पर सिलीगुड़ी नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के मेयर परिषद दुलाल दत्त ने कहा कि, वहां एक जलाशय बनाया जाएगा, इसीलिए उस स्थान पर गड्ढा खोदा गया है और पानी वहीं इकट्ठा हो रहा है। हालाँकि, वहाँ डेंगू के लार्वा के विकास को रोकने के लिए दैनिक छिड़काव किया जा रहा है और नगर निगम की ओर से सप्ताह में दो बार पानी निकालने की भी व्यवस्था की जा रही है।
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
डेंगू को लेकर नगर निगम सतर्क !
- by Gayatri Yadav
- August 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 865 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
