सिलीगुड़ी: कुछ दिन पहले सिलीगुड़ी शहर के चंपासारी इलाके में अपहरण की घटना घटी हुई थी । इस घटना से सिलीगुड़ी शहर में खलबली मच गई थी, क्योंकि सिलीगुड़ी शहर के रेगुलेटेड मार्केट के प्रतिष्ठित नींबू व्यापारी प्रभाकर सिंह का अपहरण हुआ था।
इस घटना की सुचना मिलने पर प्रधाननगर थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, महज 24 घंटे के अंदर अपहरणकर्ताओं के चुंगल से प्रभाकर सिंह को सुरक्षित
वापस ले आई |
वहीं इस बड़ी घटना को लेकर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एक टीम गठित की गई और उस टीम ने महज तीन दिन के अंदर ही अपहरण में इस्तेमाल हुए, वाहन को बरामद किया और वाहन चालक को गिरफ्तार किया था।
साथ ही इस घटना में शामिल दो और आरोपी को भारत-भूटान बॉर्डर जयगांव से गिरफ्तार किया था ।
लेकिन पुलिस को अपहरण के मुख्य साजिशकर्ता की तलाश थी, वह तलाश भी पूरी हो गई है, कल देर रात प्रधान नगर थाने की पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के सहयोगी से भक्तिनगर थाना के सालूगाड़ा क्षेत्र से मोहम्मद राज को गिरफ्तार किया ।
आज प्रधान नगर थाने की पुलिस ने मोहम्मद राज को सिलीगुड़ी कोर्ट में आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
पकड़ा गया चंपासारी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड !
- by Gayatri Yadav
- July 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3656 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
