सिलीगुड़ी: टायर की दुकान में चोरी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार | पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार 30 जून की रात दो युवकों ने एक टायर की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
वही 1 जुलाई के दिन जब दुकान के मालिक दुकान पहुंचे तो दुकान से कई सारे नए टायर गायब थे ।
दुकान मालिक ने तुरंत इस घटना की जानकारी भक्ति नगर थाने की पुलिस को दी और थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई ।
वहीं जैसे ही इस घटना की जानकारी भक्ति नगर थाने की पुलिस को लगी, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, इस मामले में दो युवक को हिरासत में लिया, दोनों युवक से पूछताछ करने के बाद ,दोनों युवक ने स्वीकारा कि वह एक गाड़ी लेकर रात के समय टायर दुकान पहुंचे,वहां से करीब 8 टायर चुरा लिए और टायरों को बेचने के फिराक में थे।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक ने सिक्किम नंबर वाहन से चोरी की घटना का अंजाम दिया, वहीं दोनों गिरफ्तार युवक में से एक का नाम बिरजू कुमार गंगानगर निवासी और दूसरा युवक पवन शर्मा रंगपु ईस्ट सिक्किम का निवासी बताया गया है।
दोनों युवक पेशे से चालक है | आज भक्ति नगर थाने की पुलिस ने दोनों युवक को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद आरोपी ने कबूला जुर्म !
- by Gayatri Yadav
- July 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1355 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, siliguri, उत्तर बंगाल, सिलीगुड़ी
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने संतोषी घाट
November 11, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
