सिलीगुड़ीः सिलीगुड़ी नगर निगम में बुधवार को मेयर परिषद की बैठक हुई। शहर में पिछले कुछ दिनों से पेयजल की समस्या के साथ-साथ पूरे सिलीगुड़ी निगम में कई तरह की समस्याएं चल रही हैं। इस बैठक में पेयजल समस्या के समाधान पर चर्चा हुई। बैठक के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने पत्रकारों से कहा कि कुछ दिनों में आम लोगों की पानी की समस्या के समाधान के लिए अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ एक और बैठक की जाएगी। दो दिन पहले शहर के कई वार्डों में पानी की समस्या हो गई थी। नगर निगम की ओर से समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। समस्या के समाधान के लिए पहले से ही एजेंसी के माध्यम से काम करने की कवायद में शहरवासियों को जल्द ही शहर में पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। बैठक में सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव समेत अन्य मेयर परिषदों ने भाग लिया।
राजनीति
पेयजल की समस्या का जल्द होगा समाधान !
- by Gayatri Yadav
- December 28, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1252 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
