पंजाब: वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर जहां बंगाल में ट्रायल रन चल रहा है, तो वही दूसरी ओर पंजाब में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक 3 वर्षीय बच्ची की मृत्यु हो गई | जानकारी अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह पंजाब के रोपड़ जिले में किरतपुर साहेब के पास घटित हुई | इस हादसे की सूचना मिलते ही गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया |
बताया जा रहा है की बच्ची के पिता विकास, एक स्ट्रीट वेंडर हैं जो रेलवे पटरियों को पार करके अपने काम पर जाते हैं | विकास इस बात से अनजान थे कि उनकी 3 साल की बेटी उनके पीछे आ रही है | जीआरपी अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह विकास घर से काम जाने के लिए निकले और उनके पीछे-पीछे उनकी 3 वर्षीय बेटी भी निकल पड़ी और इसी दौरान यह हादसा हुआ |
घटना
वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आयी 3 वर्षीय बच्ची !
- by Gayatri Yadav
- December 28, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1294 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
