September 13, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स attack kolkata siliguri suvendu adhikary WEST BENGAL westbengal

शुभेंदु अधिकारी की हत्या के प्लान में शामिल हमीम मंडल की वो सच्चाई, जिससे हिल जाएगा बंगाल!

Chief Minister can give a big puja gift to Siliguri!

15 अगस्त आने वाला है . पाकिस्तान ISI व अन्य आतंकी संगठनों से भारत के विभिन्न शहरों में जिस तरह से बम विस्फोट के साथ ही यहां की ऐतिहासिक इमारतों को जमींदोज करने की धमकी मिल रही है, उसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया विभाग ने तैयारी भी शुरू कर ली है. दिल्ली के लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है तो पंजाब में ISI आतंकी संगठन ने पेट्रोल बम से पूरे पंजाब को फूंक डालने की धमकी दी है.

बंगाल की तरह ही पंजाब की कानून व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश रची गई है. दिल्ली में खालिस्तान नेशनल आर्मी के द्वारा दिल्ली के स्कूलों के साथ-साथ लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल द्वारा भेजी गयी है. पश्चिम बंगाल का जैश आतंकी हमीम मंडल का पाक आतंकी कनेक्शन सामने आ चुका है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की हत्या के प्लान में शामिल संदिग्ध जैश आतंकी हमीम मंडल तथा उसके साथियों से अब तक की पूछताछ में जो कुछ सामने आया है, वह बंगाल को दहला देने के लिए काफी है.

इन पाक परस्त आतंकियों ने जिस तरह की योजना बनाई थी, अगर वह कामयाब हो जाती तो केवल सुवेंदु अधिकारी ही नहीं, बल्कि बंगाल सरकार के कई मंत्री और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की जान जा सकती थी. या फिर उन्हें किसी बड़ी साजिश का शिकार बनाया जा सकता था. आतंकी हमीम मंडल के कुछ संगी साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनमें से हमीम मंडल की कथित गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार का नाम भी सामने आ रहा है. मीडिया खबरों के अनुसार जैश ए मोहम्मद के आका जासूसी नेटवर्क के लिए उसे तैयार कर रहे थे.

बंगाल एसटीएफ के अनुसार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क की योजना अर्पिता को एक जासूसी नेटवर्क तैयार करने में इस्तेमाल करने की थी. दावा तो यह भी किया जा रहा है कि हनी ट्रैप के जरिए अर्पिता को राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, नेताओं और उनके करीबी लोगों से संपर्क बनाने की जिम्मेदारी दी जा रही थी. ताकि वह संवेदनशील सूचनाओं को जुटाकर पाकिस्तान में रहने वाले अपने आकाओं को भेज सके.

एक दिन पहले सिलीगुड़ी के पूर्व पुलिस कमिश्नर आईपीएस गौरव शर्मा ने भी आतंकी हमीम मंडल तथा उसके साथियों की गतिविधियों को लेकर एक बयान जारी किया था और दावा किया था कि मुख्यमंत्री सुबेंदु अधिकारी की जान को खतरा है. हालांकि पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा की तमाम हाई टेक व्यवस्था कर ली है. शुभेंदु अधिकारी के लिए बुलेट प्रूफ गाड़ी प्रदान की गई है. अब वह बुलेट प्रूफ गाड़ी से ही कहीं आना-जाना कर सकेंगे.

बहर हाल अब तक की जांच में जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार हमीम मंडल कथित रूप से शहजाद भट्टी गिरोह के साथ-साथ तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान से भी जुड़ा हुआ था. खुफिया एजेंसियों का दावा है कि बंगाल के कुछ पुलिस अधिकारियों को लक्ष्य किया गया था. इनमें से आतंकी हमीम मंडल की तथाकथित गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को राज्य के कम से कम 6 मंत्रियों और उनके साथियों को हनी ट्रैप में फंसाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

एसटीएफ और जांच एजेंसियों को आरोपियों से पूछताछ के बाद कुछ और नई जानकारियां सामने आई हैं. पाकिस्तान से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हथियार जुटाने, हमले की तैयारी और प्रचार गतिविधियों के संबंध में निर्देश भेजे जा रहे थे. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अलग-अलग गतिविधियों के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े नेटवर्क द्वारा धन उपलब्ध कराया जा रहा था. भारतीय खुफिया एजेंसी और सुरक्षा एजेंसियां इन वित्तीय लेनदेन और नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

इन आतंकी लोगों से पूछताछ के बाद और भी कई चौंकाने वाली सनसनीखेज जानकारी सामने आई है. आतंकी हमीम अकेला काम नहीं कर रहा था. बल्कि उसके संपर्क में कई अन्य आतंकी सदस्य थे, जो अलग-अलग भूमिकाओं में संवेदनशील सूचनाओं को प्राप्त कर रहे थे.अर्पिता सरकार को खासकर हनी ट्रैप और नए मॉडयूल बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी. दावा है कि बंगाल में डीटीएच के कई मॉड्यूल तैयार करने, स्लीपर सेल खड़े करने, हथियार और धन जुटाने की कोशिश की जा रही थी.

इस हमले में असम, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी कई संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क, संभावित सहयोगियों और साजिश की व्यापकता की जांच कर रही है. सूत्र बता रहे हैं कि इस मामले में अभी और लोग पकड़े जा सकते हैं. 15 अगस्त को देखते हुए पंजाब और दिल्ली के बाद पूरे बंगाल में खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर सुरक्षा और सतर्कता की व्यापक तैयारी कर रखी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *