सिलीगुड़ी: वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पान की दुकान से टकराया | जानकारी अनुसार खोरीबाड़ी पानी टंकी इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार 31 मार्च की रात एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पान की दुकान से जा टकराया | इस घटना में पान की दुकान का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया |
वाहन बिहार से सिलीगुड़ी की ओर आ रही थी, पान की दुकान के मालिक का नाम अनिल राय बताया गया है, जो इस घटना में घायल हुए | घायल व्यक्ति को को पहले उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया और बाद में वहां से सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया |
घटना के बाद वाहन का चालक फरार हो गया, आक्रोशित स्थानीय लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ की। खबर मिलते ही खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
घटना
वाहन अनियंत्रित होकर पान की दुकान से टकराया !
- by Gayatri Yadav
- April 1, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 813 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
fire, incident, newsupdate, sad news, siliguri
सिलीगुड़ी के एसडीओ ऑफिस में लगी आग में SIR
January 8, 2026
newsupdate, good news, government, Raju Bista, siliguri
सिलीगुड़ी में केंद्रीय श्रम मंत्री की अहम बैठक, चाय
January 4, 2026
