भक्तिनगर थाना क्षेत्र के सालुगाड़ा स्थित शांतिपाड़ा इलाके में शनिवार रात एक घर में चोरी की वारदात सामने आई।घर से मोबाइल फोन और सोने-चांदी के गहने चोरी होने का आरोप है।इस मामले की शिकायत भक्तिनगर थाने में दर्ज कराई गई।घटना की जानकारी मिलते ही भक्तिनगर थाने की टीम ने जांच शुरू की।पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने विभिन्न सूत्रों से जानकारी जुटाकर संदिग्धों की पहचान की।बीती रात सालुगाड़ा इलाके में दो युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते देख पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ के लिए थाने लाई।पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि उनके साथ और भी लोग इस वारदात में शामिल थे।पुलिस ने दोनों के पास से कुछ चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम हैं करण साहनी और राजू सिंह।पुलिस ने दोनों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है, और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
crime
newsupdate
siliguri
siliguri metropolitan police
theft case
सिलीगुड़ी के शांतिपाड़ा इलाके में हुई चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- August 4, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1446 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
