सिलीगुड़ी: माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया | बताया गया है कि रीना मंडल नाम की एक महिला खपरैल मोड़ इलाके में चाय की दुकान करती है और रण नगर इलाके में किराए के मकान रहती है | आरोप है कि रीना मंडल घर पर नहीं थी और घर कई दिनों से खाली पड़ा था | कल जब रीना मंडल रणनगर स्थित अपने घर गई तो देखा घर के फर्नीचर से लेकर सभी सामान चोरी हो गए थे | रीना मंडल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, शिकायत के आधार पर सादी वर्दी में माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है | पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की पहचान बिश्वजीत (29), रॉकी रॉय (23), श्रीनंदन सरकार (30) के रूप में की गई है | पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है |
जुर्म
चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- March 21, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 863 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
