सिलीगुड़ी:एनजेपी थाना क्षेत्र के तीनमूर्ति मोड़ इलाके में एक युवती से छेड़छाड़ की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार सुबह की है, जब पीड़िता टोटो में सवार हुई थी।
सूत्रों के अनुसार, टोटो चालक ने चलती गाड़ी में युवती के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। युवती की घबराहट और चीख-पुकार पर ट्रैफिक पुलिस का ध्यान इस ओर गया, जिसके बाद मौके पर ही चालक को रोका गया और एनजेपी थाना लाया गया।
थाने में पीड़िता द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिप्लब विश्वास के रूप में हुई है, जो जलपाईगुड़ी जिले के तीन पत्ती इलाके का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। साथ ही, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा रही है, खासकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने वाली महिलाओं के लिए।
siliguri metropolitan police
उत्तर बंगाल
घटना
जलपाईगुड़ी
जुर्म
सिलीगुड़ी
टोटो चालक द्वारा युवती से छेड़छाड़ की कोशिश, एनजेपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
- by Ryanshi
- August 7, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2862 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
sevoke, newsupdate, siliguri metropolitan police
सेवक रोड यामाहा शोरूम में ग्राहक से मारपीट का
September 29, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की लड़की के साथ यूपी में गैंगरेप! पुलिस
September 28, 2026
arrested, bhaktinagar police, crime, newsupdate, rapido, sad news
रैपिडो चालक पर पैसेंजर से मारपीट का आरोप, चाबी
September 28, 2026
