सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी क्रिकेट लीग का आगाज हो चुका है | देखा जाए तो देश वासियों में क्रिकेट को लेकर एक अलग ही दीवानगी बनी रहती है और जब भी कोई मैच हो देशवासी बड़े उत्सुकता से इसका आनंद लेते हैं और इस मामले में सिलीगुड़ी वासी भी पीछे नहीं, सिलीगुड़ी भी क्रिकेट प्रेमियों का शहर है |
सिलीगुड़ी के कई खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश का नाम रोशन कर रहे है | देखा जाए तो शहर में हमेशा खेलकूद को लेकर विभिन्न तरह का आयोजन किया जाता है और इसमें सिलीगुड़ी के विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी काफी योगदान रहता है।
आज सिलीगुड़ी के प्रसिद्ध सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन द्वारा सिलीगुड़ी क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया ।इस क्रिकेट लीग का आयोजन माटीगाड़ा चानमुनी टी स्टेट क्रिकेट मैदान में किया गया।इस लीग में सिलीगुड़ी शहर के विभिन्न सामाजिक एवं प्रशासनिक संगठनों की टीम ने भाग लिया है।
सिलीगुड़ी क्रिकेट लीग की शुरुआत शनिवार सुबह हुई है और रविवार देर शाम इस क्रिकेट लीग का समापन किया जाएगा |
इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं सिल्वर कॉइन के साथ नगद राशि दी जाएगी।सिलीगुड़ी क्रिकेट लीग में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के उप-मेयर रंजन सरकार, एसजेडीए के उपाध्यक्ष दिलीप डुगर ,नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य, मानिक डे ,दिलीप बर्मन, सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी देवाशीष बोस, खबर समय के एडिटर इन चीफ संजय शर्मा (एडमैन) रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए । इस क्रिकेट लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा हवा में रंग बिरंगे गुब्बारें को छोड़ कर किया गया |इस अवसर पर नगर निगम के उपमेयर एवं एसजेडीए के उपाध्यक्ष भी मैदान में बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आए। नगर निगम के उपमेयर रंजन सरकार ने संवाद दाता को संबोधित करते हुए कहा कि, रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन द्वारा काफी सुंदर आयोजन किया गया है, इससे युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। इस तरह का आयोजन शहर में होते रहना चाहिए।
साथ ही उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम को लेकर कहां कि, सिलीगुड़ी शहर में एक स्टेडियम की जरूरत है जिसके लिए नगर निगम राज्य सरकार के साथ मिलकर जमीन की तलाश कर रही है।
उत्तर बंगाल
खेल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
दो दिवसीय सिलीगुड़ी क्रिकेट लीग का हुआ आगाज
- by Gayatri Yadav
- February 10, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 8293 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
