सिलीगुड़ी: किरणचंद्र शमसान घाट में भट्टी के उद्घाटन को लेकर घमासान मच गया है | जानकारी अनुसार सिलीगुड़ी के किरणचंद्र शमसान घाट पर दो राज्यसभा सांसदों के सहयोग से दूसरे भट्टी का निर्माण किया गया | भट्टी का उद्घाटन सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा किया गया और उसी समय से घमासान शुरू हो गया | मालूम हो कि सिलीगुड़ी नगर निगम के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य के अनुरोध पर कुणाल घोष और ऋतब्रत बंदोपाध्याय ने सहयोग किया, लेकिन उद्घाटन के समय उनके नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। इस घटना पर कुणाल घोष ने खुद खेद जताया | वर्तमान मेयर गौतम देव ने इस मामले को स्वीकार किया और कहा कि कम्युनिकेशन गैप के कारण ऐसा हुआ | उन्होंने यह भी कहा की लोगों की सुविधा के लिए भट्टी का उद्घाटन किया गया है, लेकिन अभी भी बहुत काम किया जाना बाकी है। सारे काम हो जाने के बाद उद्घाटन समारोह होगा। उस समय रीताब्रत बनर्जी और कुणाल घोष को आमंत्रित किया जाएगा।
राजनीति
किरणचंद्र शमसान घाट में भट्टी के उद्घाटन को लेकर मचा घमासान !
- by Gayatri Yadav
- April 21, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 826 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
Politics, bjp, newsupdate, sad news, TMC, WEST BENGAL, westbengal
सिलीगुड़ी में फ्लेक्स फाड़ने को लेकर राजनीतिक तनाव, थाने
February 20, 2026
Uncategorized, arrested, newsupdate, Politics, TMC
तृणमूल नेता ने हाथ में AK-47 लेकर उग्रवादी संगठन
February 18, 2026
Raju Bista, bjp, newsupdate, Politics, TMC
राजू बिष्ट द्वारा खुद को सबसे बड़ा ‘गुंडा’ बताने
February 18, 2026
bjp, mamata banerjee, Politics, WEST BENGAL, westbengal
बीजेपी बंगाल में आई तो मांस, मछली बंद? चुनाव
February 18, 2026
