मिरिक देखा जाए तो एक छोटा सा पहाड़ी इलाका है, लेकिन जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरे देश में जाना जाता है | इस हसीन वादियों के बीच से निकाल कर एक युवा ने भारतीय सेना के उच्च लेफ्टिनेंट ऑफिसर पद पर आसीन होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है | जोरबंगलो सुखिया पोखरी खंड अंतर्गत लिंगिया-मेरिबोंग ग्रामीण क्षेत्र के निवासी विवेश राणा ने क्षेत्र का नाम पूरे भारत में रोशन कर दिया है | विवेश राणा के पिता का नाम रवीन राणा और मां का नाम अनीता राणा है | देश के लिए मर मिटाने की इच्छा रखने वाले विवेश राणा ने वर्ष 2015 में साधारण सिपाही के रूप में सेना में भर्ती होकर, कठोर मेहनत तथा लग्न के साथ 2019 सलाम मिशन की परीक्षा उत्तरण की उसके बाद इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में भर्ती होकर 4 वर्ष के कठोर ट्रेनिंग के बाद पासआउट होते हुए लेफ्टिनेंट ऑफिसर बने |
देखा जाए तो समाज में कोई एक इंसान ऐसा जरूर होता है, जो अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उस मुकाम को हासिल करता है, जिससे वह समाज में प्रेरणा का सोत्र बन जाता है | विवेश राणा ने भी अपने कड़ी मेहनत और लगन से उस मुकाम को हासिल किया है, जिससे लोग काफी प्रेरित हो रहे है |
विवेश राणा की इस सफलता से उनके माता-पिता काफी खुश है | उन्होंने अपने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की, उन्हें गर्व है कि, उनके ज्येष्ठ पुत्र देश की सेवा कर रहे है और इतने बड़े पद पर पहुंच कर मिरिक के साथ पूरे पहाड़ का नाम रोशन कर दिया है | साथ ही विवेक राणा ने भी संपूर्ण युवा वर्ग को संदेश देते हुए कहा कि, अपनी इच्छा अनुसार क्षेत्र का चयन करें और कड़ी मेहनत करें, धैर्य और कड़ी मेहनत से सदा सफलता ही मिलती है | मिरिक के विवेश राणा की इस सफलता से क्षेत्र के युवा वर्ग भी काफी प्रभावित हो रहे है |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
विवेश राणा उच्च लेफ्टिनेंट ऑफिसर पद पर हुए आसीन, पहाड़ का नाम किया रोशन !
- by Gayatri Yadav
- December 12, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2666 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
Mahananda River, good news, newsupdate, siliguri
महानंदा नदी से दो छात्रों के शव बरामद !
September 15, 2026
newsupdate, Action, good news, indian railway, railway, siliguri, siliguri town station
ट्रेन से बिहार में शराब तस्करी की कोशिश, सिलीगुड़ी
September 15, 2026
newsupdate, good news, siliguri
हिंदी भाषा के व्यावहारिक उपयोग पर जोर, सिलीगुड़ी में
September 14, 2026
newsupdate, bjp, Politics, siliguri, TMC
तृणमूल और भाजपा पर महम्मद सलीम का हमला, नगर
September 14, 2026
