March 30, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स central rules] good news india NEW RULES newsupdate

1 अप्रैल से आपकी जेब और जीवन पर क्या असर पड़ने जा रहा है, जानिए आप भी हमारे साथ!

What impact is going to have on your pocket and life from April 1, know with us.

हर महीने की तरह अप्रैल का महीना भी आपके जीवन में कुछ नए बदलाव लेकर आ रहा है. यूं तो साल के 12 महीने में कुछ ना कुछ बैंकिंग अथवा अन्य लेनदेन से जुड़े कुछ आर्थिक, वित्तीय बदलाव होते रहते हैं. परंतु उनमें अप्रैल का महीना सबसे महत्वपूर्ण होता है. 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होता है. जिसमें कई तरह के बदलाव आपके जीवन और रोजमर्रा को प्रभावित कर सकते हैं.

अप्रैल का महीना आपके जीवन में खास प्रभाव डालने वाला है. यह महीना आपकी वित्तीय जरूरत से लेकर बैंकिंग लेनदेन, यूपीआई के नए नियम, रेल टिकट कैंसिलेशन के नए नियम, टैक्स कटौती से जुड़े नियम और व्यापार के बहुत से बदलने नियमों से आपके जीवन और जेब को प्रभावित करने जा रहा है.आपके जीवन,जेब और व्यापार पर क्या असर होगा, यह जानना आपके लिए काफी जरूरी है.

1 अप्रैल 2026 से रेलवे टिकट कैंसिलेशन के नए नियम लागू हो जाएंगे. इसके अनुसार अलग-अलग समय अवधि में टिकट कैंसिलेशन के अलग-अलग रिफंड प्राप्त होंगे. अगर यात्रा करने के 8 घंटे के भीतर टिकट कैंसिल कराते हैं तो आपको कोई रिफंड नहीं मिलेगा. 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच रेलवे की ओर से कई नियम लागू किए जा रहे हैं.

रेलवे के नए नियमों के अंतर्गत अगर कोई यात्री ट्रेन के चलने से 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराता है तो उसे अधिकतम रिफंड मिलेगा. अगर टिकट 72 घंटे से 24 घंटे के बीच कैंसिल कराया जाता है तो किराए का 25% काटा जाएगा. अगर टिकट 24 घंटे से 8 घंटे पहले कैंसिल किया जाता है तो 50% किराया काटा जाएगा. जबकि ट्रेन के चलने से 8 घंटे से कम समय पहले टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा.

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते पहले से जारी एलपीजी संकट का एक अप्रैल से उपभोक्ताओं पर कुछ ज्यादा ही बड़ा असर पड़ने वाला है. ऐसी संभावना है कि तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के दाम में काफी बढ़ोतरी कर सकती है. सिलेंडर के दाम में ₹60 का इजाफा पहले ही किया जा चुका है. जब पहली तारीख को नए रेट जारी किए जाएंगे तो उपभोक्ताओं को एक और बड़ा झटका मिल सकता है. हवाई इंधन और फ्यूल की कीमतों में बदलाव तथा सीएनजी पीएनजी के रेट में बदलाव भी 1 अप्रैल को ही लागू हो जाएंगे.

1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू हो रहा है. यह लागू होने से वेतन से जुड़े कई बदलाव होंगे. 1 अप्रैल 2026 से ही पैन कार्ड को लेकर नियम बदलने जा रहा है.आयकर अधिनियम 2025 मौजूदा आयकर कानून की जगह लेगा, जो 1961 से लागू है. नए आयकर कानून के साथ ही टैक्स से जुड़े कई बदलाव आपकी जेब पर असर डालेंगे. कुछ नए बदलाव सरल भी होंगे.

1 अप्रैल से आईटीआर भरने के लिए जिस फार्म 16 की आवश्यकता पड़ती है, वह अब नहीं मिलेगा. उसकी जगह अब दूसरा फॉर्म दिया जाएगा और इस फॉर्म का इस्तेमाल आयकर दस्तावेज के तौर पर किया जा सकता है. अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, बंधन बैंक आदि में है तो इन बैंकों के एटीएम के द्वारा निकासी के नियम 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे.

एचडीएफसी बैंक फ्री एटीएम निकासी में अब यूपीआई विदड्रोल को भी गिना जाएगा. अब तक यह अलग से गिना जाता था. इस तरह से एटीएम के जरिए मुफ्त लेनदेन का लिमिट घटेगा. निकासी पर प्रति ट्रांजेक्शन ₹ 23 का शुल्क लगाया जा सकता है. इस समय बैंक से एटीएम से महीने में पांच फ्री निकासी सुविधा उपलब्ध है. पंजाब नेशनल बैंक ने भी एटीएम ट्रांजैक्शन की लिमिट में बदलाव का ऐलान किया है, जो 1 अप्रैल से ही लागू होगा.

एटीएम कैटेगरी के आधार पर ग्राहक ₹50000 से लेकर 75000 तक निकाल सकेंगे. ऐसे कार्ड होल्डर की लिमिट पहले ₹100000 प्रतिदिन तक थी. बंधन बैंक एटीएम यूजर्स को भी महीने में 1 अप्रैल 2026 से 3 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे. अगर आपका खाता बंधन बैंक में है तो खाते में रकम पर्याप्त रखें. पर्याप्त राशि नहीं रहने पर और एटीएम से लेनदेन फेल हो जाता है तो ₹25 की पेनल्टी लग सकती है

1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड के नियमों में बदलाव लागू हो रहा है. इसके अनुसार नए पैन पाने अथवा उसे अपडेट करने से जुड़े नियम सख्त हो सकते हैं. पैन कार्ड के लिए केवल आधार कार्ड पर्याप्त नहीं होगा बल्कि आवेदकों को अन्य दस्तावेज भी जमा करने होंगे.

1 अप्रैल 2026 से यूपीआई लेनदेन से जुड़े कुछ और महत्वपूर्ण नियम बदल रहे हैं जो ग्राहकों को साइबर फ्रॉड से बचाने में सहायक होंगे. अगर आप यूपीआई से किसी को पैसा हस्तांतरण करते हैं तो अब ओटीपी अथवा अन्य ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा. पहले ऐसा नहीं था. यही कारण था कि साइबर फ्रॉड आपके खाते तक पहुंच जाते थे.

इस तरह से अप्रैल का महीना उपभोक्ताओं के लिए झटका देने वाला साबित हो सकता है. चाहे आप सामान्य व्यक्ति हो या बैंक के खातेदार या फिर किसान, मजदूर ,नौकरीपेशा सभी पर अप्रैल का महीना भारी पड़ने वाला है. अगर खारी युद्ध ऐसे ही चलता रहा तो सरकार और अन्य वित्तीय संस्थान 1 अप्रैल से ही कुछ ऐसे कडे नियम लागू कर देंगे जो आपको एहसास दिला सकता है कि आप लॉकडाउन के शिकार होते जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *