September 6, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स Annapurna Bhandar BANKING good news NEW RULES newsupdate PRIVATE BANK WEST BENGAL westbengal

इस महीने अन्नपूर्णा का पैसा कब आएगा खाते में? जानिए आप भी!

When will the Annapurna money arrive in your account this month? Find out!

सितंबर महीना चल रहा है. लेकिन अभी तक किसी भी पात्र महिला के खाते में अन्नपूर्णा भंडार का पैसा जमा नहीं हुआ है. ऐसे में महिलाएं काफी बेसब्री से बैंक खाते में सरकारी भत्ता जमा होने की प्रतीक्षा कर रही हैं. अगर आप भी अन्नपूर्णा की पात्र महिला हैं तो इस महीने कब तक आपके खाते में अन्नपूर्णा का पैसा क्रेडिट होगा, यह जरूर जानना चाहेंगी. चलिए बताते हैं आपको.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूटयुबर्स तथा दूसरे मीडिया माध्यमों के जरिए 10 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक अन्नपूर्णा का पैसा जमा होने की बात की जा रही है. हालांकि सरकार की ओर से इस बारे में अभी कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है. पर सूत्र बताते हैं कि 17 सितंबर तक सभी पात्र महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा भंडार की राशि डीबीटी के जरिए जमा कर दी जाएगी. इसलिए महिलाओं को 17 सितंबर तक इंतजार करने की जरूरत है.

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री का जन्म दिवस अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं. ऐसे में जानकार भी मानते हैं कि 17 सितंबर को मुख्यमंत्री राज्य की पात्र महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा भंडार की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं. हालांकि अलग-अलग मीडिया प्रचार माध्यमों से यह भी कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते से ही पात्र महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा भंडार की राशि जमा होनी शुरू हो जाएगी. बता दे कि यह एक अनुमान मात्र है.

किन महिलाओं को मिलेगा अन्नपूर्णा भंडार की राशि? जिन महिलाओं के खाते में अगस्त की राशि प्राप्त हुई है, क्या उन्हें सितंबर का पैसा मिलेगा? जिन महिलाओं को अब तक अन्नपूर्णा की राशि एक बार भी प्राप्त नहीं हुई है, क्या उन्हें इस बार अन्नपूर्णा का पैसा मिलेगा? जिन महिलाओं का स्टेटस अप्रूव्ड दिखा रहा है और उन्हें इससे पहले एक भी किस्त प्राप्त नहीं हुई है, क्या उन्हें एक साथ 6000 या ₹9000 मिलेंगे?

किन महिलाओं को सितंबर महीने में अन्नपूर्णा भंडार की राशि प्राप्त होगी? किन महिलाओं को इस महीने भी अन्नपूर्णा की राशि से वंचित रहना पड़ सकता है? जिन महिलाओं को नियमित रूप से अब तक राशि प्राप्त हो रही है, क्या उन्हें आगे भी राशि प्राप्त होती रहेगी? अथवा उन्हें अन्नपूर्णा की राशि इस बार नहीं मिलेगी? इस तरह के कई सवाल हैं. चलिए आपको बताते हैं. अगर आपका स्टेटस अप्रूव्ड दिखा रहा है तो आपके खाते में अन्नपूर्णा की राशि क्रेडिट होने वाली है.

सोशल मीडिया चैनलों पर यह कहा जा रहा है कि जिन महिलाओं को अब तक एक बार भी अन्नपूर्णा की किस्त प्राप्त नहीं हुई है, स्टेटस अप्रूव्ड की स्थिति में उन्हें एक साथ ₹9000 या ₹6000 मिलेंगे.इसमें कोई सच्चाई नहीं है. ना तो राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी की गई है और ना ही संबंधित मंत्री या मुख्यमंत्री का कोई अधिकृत बयान है. हां उन्हें ₹3000 की राशि जरूर प्राप्त होगी. अगर बैंक में डीबीटी लिंक, नाम व अन्य जानकारी सही है तो सितंबर में आपके खाते में ₹3000 ट्रांसफर होगा.

इस बार सरकार ने अन्नपूर्णा के लिए आवेदकों के आवेदन पत्रों की सघनता से जांच कर ली है. आपके द्वारा दिए गए विवरण और जांच के बाद ही सरकार पात्र महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करेगी. जिन महिलाओं को पहले भी अन्नपूर्णा की राशि प्राप्त हुई है, यह जरूरी नहीं है कि उन्हें सितंबर महीने की भी राशि प्राप्त होगी. वह अपना स्टेटस चेक करके पता कर सकती हैं कि वह अन्नपूर्णा की पात्र महिला है या नहीं. अगर उनका स्टेटस अप्रूव्ड दिखा रहा है तो चिंता की कोई बात नहीं है. पहले की तरह ही उनके खाते में अन्नपूर्णा का पैसा जमा होता रहेगा.

अगस्त महीने में सिलीगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों की अनेक महिलाएं अन्नपूर्णा की राशि प्राप्त नहीं कर सकी थी. कई महिलाओं के आवेदन फॉर्म रिजेक्ट कर दिए गए थे तो कई महिलाएं अंडर प्रोसेस को लेकर परेशान थीं. सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी में अन्नपूर्णा को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था. उसके बाद सरकार ने पोर्टल में सुधार का ऑप्शन जारी कर दिया. ऐसी महिलाएं अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं. अगर उनके आवेदन पत्रों की त्रुटि में हुए सुधार को सरकार ने मंजूर कर लिया है तो उनके खाते में भी अन्नपूर्णा की राशि जमा होगी.

आपको बताते चलें कि अब तक एक करोड़ 45 लाख से ज्यादा महिलाओं को सरकार ने अन्नपूर्णा की राशि जारी कर दी है. अगस्त महीने में पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की एक करोड़ 45 लाख 64472 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्नपूर्णा योजना की राशि ट्रांसफर की थी. इनमें से लगभग 19 लाख 20000 मुस्लिम महिला लाभार्थी थीं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सितंबर महीने में अन्नपूर्णा की राशि प्राप्त करने वाली महिलाएं आगे भी यह राशि प्राप्त करती रहेंगी.

मालूम हो कि सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स जमा करने वाली महिला, 10000 महीने से ज्यादा इनकम करने वाली महिला, जीएसटी भरने वाली महिलाएं समेत कई घरों की मालकिन महिलाएं इस योजना की पात्र नहीं है. सूत्रों ने बताया कि सितंबर महीने में लगभग डेढ़ करोड़ या इससे ज्यादा महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए पैसा ट्रांसफर किया जाएगा. हालांकि राशि जारी करने से पहले सरकार इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस करके स्थिति पर प्रकाश डाल सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *