सिलीगुड़ी: रेड लाइट एरिया एक ऐसी बदनाम गली है जहां देखना भी लोगों को मंजूर नहीं | रात के अंधेरे में दबे पांव समाज में रहने वाले लोग वहां जाकर अपनी शारीरिक जरूरतों को पैसे देकर पूरा करते हैं लेकिन दिन के उजाले में उस गल्ली की तरफ देखना भी लोगों के शान के खिलाफ होता हैं | वैसे ही इस पेशे से जुड़ी महिलाओं का अस्तित्व ना के बराबर होता है जो खुद के शरीर को बेच कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं | इनकी जिंदगी काफी संवेदनशील होती है | इन दिनों इस पेशे से जुड़ी महिलाएं सोशल मीडिया में प्रकाशित एक खबर से काफी आक्रोशित है | खालपाड़ा की सेक्स वर्कर ने आरोप लगाया कि इन दिनों एक महिला सोशल मीडिया से खबर प्रकाशित कर रही है कि इस पेशे से जुड़ी महिलाएं फिर से नया जीवन शुरु कर सकती है और हर समय सेक्स वर्कर की मदद करती हैं | लेकिन दूसरी ओर खालपाड़ा की सेक्स वर्कर ने कहा कि दुर्बार महिला सन्मय समिति हमेशा हमारे साथ खड़ी रहती है, दुख में साथ देती हैं | लेकिन इन दिनों जो महिला सोशल मीडिया में खबर फैला रही है वह पूरी तरह गलत है वह खुद का प्रचार करने के लिए ऐसा कर रही है | दुर्बार महिला सन्मय समिति के कार्यालय में सेक्स वर्करों ने संवाददाता सम्मेलन द्वारा इस बात की जानकारी दी |
लाइफस्टाइल
सेक्स वर्करों के नाम पर महिला कर रही खुदका प्रचार !
- by Gayatri Yadav
- January 11, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1357 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
