बागडोगरा एयरपोर्ट का विस्तार तो हो ही रहा है. अब बागडोगरा नेपाल के एयर स्टेशन से भी जुड़ने जा रहा है. इस संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो चुकी है. जल्द ही नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह भारत की यात्रा करने वाले हैं. संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस महत्वपूर्ण सरकारी प्रस्ताव को उनकी यात्रा के क्रम में हरी झंडी दी जा सकती है.
नेपाल बागडोगरा के करीब है. यहां से काठमांडू के लिए सीधी उड़ान न केवल पर्यटकों के लिए बल्कि व्यापार और कारोबार के क्षेत्र में भी दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए भी महत्वपूर्ण है. अगर ऐसा होता है तो पश्चिम बंगाल खासकर सिलीगुड़ी के लिए भी यह काफी महत्वपूर्ण होगा. यहां पर्यटन और कारोबार को एक नई गति मिलेगी सिलीगुड़ी और काठमांडू के बीच सीधा व्यापार और पर्यटन उन्नत होने से सिलीगुड़ी की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी.
