June 16, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

कहीं ‘अन्नपूर्णा भंडार’ के वेरिफिकेशन के नाम पर आपके साथ धोखा ना हो जाए!

सिलीगुड़ी समेत प्रदेश की बहुत सी महिलाओं ने ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन अन्नपूर्णा भंडार का फॉर्म जमा कर दिया है और अब घर बैठे वेरिफिकेशन का इंतजार कर रही हैं. जैसा कि बताया जा रहा है कि वेरीफिकेशन या तो सरकारी कर्मचारी घर घर जाकर करेंगे या उनके द्वारा लाभार्थी के फोन पर किया जा सकेगा. इसी समय आपके साथ फ्रॉड हो सकता है.

सूत्र बताते हैं कि साइबर अपराधी अन्नपूर्णा वेरीफिकेशन को लेकर लाभार्थी को लूटने की खतरनाक योजना बना रहे हैं. वे खुद को सरकारी अधिकारी बताकर आपके साथ फ्रॉड कर सकते हैं. वेरिफिकेशन के नाम पर वे ओटीपी ले सकते हैं. वे खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर आपको धोखा दे सकते हैं. साइबर अपराधी बहुत स्मार्ट होते हैं. जबकि दूसरी तरफ ज्यादातर अन्नपूर्णा भंडार की आवेदक महिलाएं सीधी सादी और सरल होती हैं.

साइबर अपराधी किस कदर स्मार्ट हो गये हैं, उनके द्वारा लूटने के एक से बढ़कर एक नायाब तरीके जानकार ही हो जाएगा. हाल ही में मुंबई में घटी घटना एक बानगी है. आप भी इस घटना के बारे में जानिए. आमतौर पर स्मार्टफोन चार्ज के समय गरम हो सकता है. या फिर कभी कभार किसी तकनीकी कारण से ऐसा होना संभव है. लेकिन अगर बातचीत या फेसबुक पर कुछ देखते समय अचानक ही फोन गर्म होने लगे, तो तुरंत सावधान हो जाएं. क्योंकि यह खतरे का सिग्नल दे रहा है. आपके साथ कोई फ्रॉड कर रहा है और आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है.

कदाचित इस तरह के फ्रॉड के बारे में सिलीगुड़ी के लोगों को पता ना हो. परंतु इस तरह का फ्रॉड साइबर ठगों ने शुरू कर दिया है. इस तरह का पहला मामला मुंबई में सामने आया है. साइबर अपराधियों ने बिल्कुल ही नए तरीके से लूट को अंजाम दिया है. यह कुछ इस तरह से है जैसे एक मुहावरा काफी प्रसिद्ध है, आंख का काजल चुरा लेना! इसका पता भी नहीं चलता है.

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में इसी तरह का एक अनोखा ठगी का मामला सामने आया, जिसमें व्यक्ति का स्मार्टफोन गर्म होने लगा. लेकिन उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि उसके अकाउंट से हजारों रुपए निकाल लिए गये. यह घटना 15 जून की है,जब व्यक्ति के मोबाइल पर एक अनजान लिंक भेजा गया जिसमें कुछ ग्लैमरस फोटो अटैच थे.

ग्लैमरस फोटो का आकर्षण कुछ ऐसा था कि व्यक्ति ने लिंक पर क्लिक कर दिया. फेसबुक पर महिलाओं के खूबसूरत फोटो को देखने लगा. इसी समय साइबर अपराधी व्यक्ति के फोन का एक्सेस कंट्रोल में हाथ में कर चुके थे. शख्स को अपने लूटे जाने का एहसास तब हुआ, जब उसके अकाउंट से धराधड़ ट्रांजैक्शन के मैसेज आने लगे. इस तरह से उसके खाते से पैसे निकाले जा चुके थे. इस घटना की चर्चा करना इसलिए जरूरी है, ताकि लोग समझ सके कि साइबर ठग किस कदर चालू हो चुके हैं.

अगर आप अपने जमा किए गए फॉर्म के वेरिफिकेशन के लिए सरकारी कर्मचारी अथवा उनके द्वारा किए जाने वाले उनके फोन का इंतजार कर रहे हैं तो इस तरीके से साइबर ठगी से बच सकते हैं. याद रखें कोई भी बैंक आपसे ओटीपी नहीं मांग सकता. अतः फोन पर बातचीत करते समय अगर कोई व्यक्ति आपसे ओटीपी देने की बात करता है तो उसे फ्रॉड समझे.

इसके अलावा निम्न सावधानियां बरतें. स्मार्ट फोन हैकिंग के दौरान इस तरह के संकेत मिल सकते हैं. जैसे बैटरी तेजी से खत्म होने लगता है. स्मार्टफोन का ओवरहीट होना. स्मार्टफोन में अनजान एप्स दिखाई देने लगता है. फोन पर बार-बार पॉप अप विज्ञापन आने लगता है. फोन काफी slow हो जाता है. कैमरा या माइक्रोफोन इंडिकेटर अपने आप ऑन हो जाए तो समझे कि खतरा है. आपका फोन हैक हो जाए तो ऐसी स्थिति में इंटरनेट, वाई-फाई बंद कर दे. फोन को फ्लाइट मोड पर डाले. इस तरह के कुछ सरल उपाय करके फोन को हैक होने से बचाया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *