एक तरफ असम में भारतीय जनता पार्टी लगातार रुझानों में जीत की ओर अग्रसर है. तो दूसरी तरफ बंगाल में आरंभिक रुझानों में टीएमसी और बीजेपी के बीच लगातार बराबर का मुकाबला चल रहा है. केरल में यूडीएफ लगातार बढत बनाए हुए है. पुडुचेरी में बीजेपी आगे चल रही है. तमिलनाडु में DMK 73 सीटों पर आगे चल रही है.
बंगाल में जब मतगणना शुरू हुई थी, तब बीजेपी के पक्ष में पहला रुझान आया था. लेकिन उसके बाद से टीएमसी और बीजेपी के बीच रुझानों में ‘चूहा बिल्ली’ का खेल शुरू हो गया है. मतगणना के रुझानों में 40 सीटों तक आगे बढ़ने के बाद भाजपा की रफ्तार जैसे थम सी गई. जबकि टीएमसी लगातार बढ़त बनाए हुए थी.
लेकिन उसके बाद से स्थिति लगातार बदलती चली गई. बांकुड़ा में बीजेपी को सबसे ज्यादा सफलता मिल रही है. अब तक 229 सीटों के मतगणना रुझान में बीजेपी 121 सीटों पर जबकि टीएमसी 105 सीटों पर आगे चल रही है. हालांकि यह शुरुआती संकेत है. आंकड़े बादल भी सकते हैं और इसकी पूरी गुंजाइश नजर आ रही है.
लेकिन एक बात साफ है कि बीजेपी और टीएमसी में कांटे का मुकाबला चल रहा है. कुछ कहा नहीं जा सकता है कि ऊंट किस करवट लेगा. लेकिन गुजरते समय के साथ एक ट्रेंड सेट हो रहा है. सवाल यह है कि क्या भाजपा सत्ता में आ रही है? या रहेगी टीएमसी की सत्ता बरकरार?
