May 4, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

बंगाल के प्रारंभिक प्रारंभिक रुझानों में बीजेपी पर टीएमसी की बढ़त!

जिस घड़ी का बेसब्री से लोग इंतजार कर रहे थे, आखिर वह घड़ी आ ही गई. यूं तो आज तमिलनाडु, असम ,पुडुचेरी, केरल राज्यों में भी मतगणना हो रही है, लेकिन पूरे देश की निगाहें पश्चिम बंगाल पर टिकी हुई है. बंगाल में सबसे ज्यादा हलचल, असमंजस और तनाव देखा जा रहा है. मतगणना से पहले भाजपा और टीएमसी के बीच खूब आरोप प्रत्यारोप, दावे प्रति दावे हुए और अब मतों की गिनती शुरू हो चुकी है.

पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया. उसके बाद भाजपा लगातार रुझानों में आगे है. भारतीय जनता पार्टी 8:30 तक 22 सीटों पर आगे चल रही थी. जबकि टीएमसी 13 सीटों पर आगे थी. आंकड़े लगातार बदल रहे हैं. प्रारंभिक रुझानों से अभी कोई संकेत नहीं मिल रहा है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 10:00 बजे तक स्थिति स्पष्ट होने लगेगी.

भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी दोनों ही पार्टियों के लिए बंगाल नाक का विषय बना हुआ है. कडी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है. कांग्रेस और लेफ्ट किसी भी दल का अभी तक खाता नहीं खुला है. टीएमसी लगातार रुझानों में बीजेपी का पीछा कर रही है. इन पंक्तियों के लिखे जाने तक TMC 40 सीटों पर आगे चल रही थी जबकि BJP 38 सीटों पर आगे चल रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *