लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल कर बकरी चोरी करने के आरोप में प्रधाननगर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम तुषार राय, देवज्योति देव और कृष शील हैं। इनमें तुषार और देवज्योति बाघाजतीन कॉलोनी के निवासी हैं, जबकि कृष समर नगर इलाके का रहने वाला है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार शाम प्रधाननगर थाना में कराईबाड़ी निवासी सागर गजमेर ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महंगी गाड़ी से चार लोग उतरकर करीब 9 किलो की बकरी उठाकर फरार हो गए।
शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गाड़ी का नंबर ट्रेस किया। इसके आधार पर बाघाजतीन कॉलोनी में रहने वाले गाड़ी मालिक गौतम पाल से संपर्क किया गया। पूछताछ में पता चला कि गाड़ी तुषार चला रहा था।
इसके बाद पुलिस ने तुषार के घर पर छापा मारकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने बकरी चोरी की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर देवज्योति और कृष को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज शिलिगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।
WEST BENGAL
crime
newsupdate
theft case
westbengal
लग्जरी गाड़ी से बकरी चोरी का मामला, तीन युवक गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- May 3, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1062 Views
- 5 months ago

Share This Post:
Related Post
Football, good news, newsupdate, siliguri, Sports
सिलीगुड़ी में Veteran Football Tournament 2026, मैदान पर उतरेंगे
September 22, 2026
sevoke, Action, encroachment, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सेवक रोड पर फुटपाथ कब्जामुक्त करने को नगर निगम
September 22, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, north bengal, rain, weather, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल पर मंडराया भारी बारिश का खतरा, बुधवार से
September 22, 2026
forest department, elephant, good news, newsupdate, rescue, siliguri, Wildlife
Teesta नदी के तेज बहाव में बहे हाथी के
September 21, 2026
