November 17, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

पानी में डूबते शिशु को मोबाइल पर गेम खेल रही मां नहीं बचा सकी!

बंगाल की एक मां ऐसी भी थी! मोबाइल पर गेम खेलने में मां इस कदर मगन हो गई कि उसे अपने दूध पीते बच्चे का जरा भी होश नहीं रहा! बच्चा मां की गोद से निकल कर रेंगता हुआ पास में ही रखी बाल्टी के पानी में डूब गया. तब भी बच्चे की चीख पुकार सुनकर मां की तंद्रा नहीं टूटी और बच्चा बाल्टी के पानी में तड़प तड़प कर मर गया!

यह घटना दिल दहला देने वाली है. हालांकि इस तरह की पहले भी कई घटनाएं घट चुकी हैं. परंतु यह घटना अपने आप में अद्भुत है. यह घटना कई सवालों को खड़ा करती है. क्या एक मां को अपने बच्चे से ज्यादा मोबाइल पर गेम खेलना महत्वपूर्ण है! क्या वर्तमान समय में मोबाइल का नशा सर चढ़कर बोलने लगा है!

इसमें कोई दो राय नहीं है कि आजकल छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग, स्त्री पुरुष, नौजवानों को भूखे पेट रहना मंजूर है, लेकिन मोबाइल के बिना उनकी जिंदगी अधूरी है. मोबाइल निर्माता कंपनियां लोगों की बदलती पसंद और आधुनिकता के नाम पर मोबाइल में कुछ ऐसे गेम्स मुफ्त में दे रही हैं जो एक तरफ तो निर्माता का तो उल्लू सीधा कर रही है प्रदान कर रही है तो दूसरी तरफ उपभोक्ताओं को नशे में धकेल रही है या नशा मोबाइल का तथा मोबाइल के ऐप्स का होता है

आरंभ में तो एक सामान्य जिज्ञासा और क्षणिक सुख के लिए गेम खेला जाता है. लेकिन जैसे-जैसे उत्सुकता और उत्कंठा बढ़ती जाती है, गेम एक नशा बनकर उनके गिर्द छाने लग जाता है और फिर शुरू होता है गेम के जरिए उपभोक्ताओं को अपने वश में करने की रणनीति! यहीं से लापरवाही शुरू होती है और गलतियां होने लगती है. लेकिन आश्चर्य की बात है कि लोगों को इसका अंत तक अहसास नहीं होता. अगर नहीं संभाले तो यह सिलसिला आने वाले समय में और गंभीर होता जाएगा!

यह घटना पश्चिम बंगाल के बारासात जिले के हाटखोला की है. मीडिया खबरों के अनुसार उस समय मां अपने बच्चे को गोद में लेकर मोबाइल पर गेम खेल रही थी. वह गेम में इस कदर मगन हो गई कि कब उसका बच्चा उसकी गोद से निकल कर जमीन पर रेंगता हुआ किचन में रखी बाल्टी के पानी में गिर गया, उसे पता तक नहीं चला. जाहिर है कि बच्चा पानी में गिरने के बाद चीखा चिल्लाया होगा, लेकिन तब भी मां को उसकी चीत्कार सुनाई नहीं दी.

और जब उसकी तंद्रा भंग हुई तो जमीनी हकीकत का एहसास हुआ. घर में रोना पीटना मच गया. बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन कब तक देर हो चुकी थी. बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. शिशु की मां का नाम श्रेया मंडल है. पति का नाम बारूई मंडल है. लेकिन जल्द ही दोनों पति-पत्नी एक दूसरे से अलग हो गए.

बच्चा मां के पास ही रहता था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में मां की लापरवाही सामने आती है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है. मृतक शिशु की मां से पूछताछ की जा रही है. पुलिस बच्चे के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है.

जो भी हो, यह घटना मोबाइल के गेम के नशे के शिकार लोगों की आंख खोल देने के लिए पर्याप्त है. हालांकि यह घटना बारासात में हुई है. परंतु यह घटना आपके घर में भी हो सकती है. रात दिन मोबाइल से चिपके रहना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए तो खतरनाक है ही,अपराध को भी मौन आमंत्रण देने लगता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *