October 31, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी!

आजकल सिलीगुड़ी में रोज ही कोई न कोई आपराधिक घटना घट रही है बारे में देखना सुना जाता है आमतौर पर यही देखा सुना जाता है कि पति पत्नी के बीच आपराधिक मामलों में ज्यादातर पति गुनहगार होते हैं या उन्हें आरोपी बनाया जाता है. पर यह ताजा घटना एक कलयुगी पत्नी के पति पर जुल्म और उत्पीड़न के साथ-साथ ऐसी पत्नी के द्वारा अपने पति को मौत के घाट उतारने से जुड़ी है.

हैरानी की बात है कि इस कलयुगी पत्नी को यह गवारा नहीं था कि उसका पति संयुक्त परिवार में रहे. पत्नी चाहती थी कि उसका पति अपने भाइयों तथा अन्य रिश्तेदारों से अलग उसके साथ रहे. उसने अपने पति को बार-बार समझाने की चेष्टा की. लेकिन जब पति ने उसकी बात न मानी तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से ही उसे काट डाला.

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह खौफनाक घटना पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले की है. इस जिले के अंतर्गत बारजोड़ा थाना में पाखना गांव पड़ता है. इसी गांव में सनत चक्रवर्ती का परिवार रहता था. यह एक संयुक्त परिवार था, जहां कई भाई और उनका परिवार आपस में मिलजुल कर रहते थे.

वर्ष 2017 में सनत चक्रवर्ती से छोटे उज्जवल चक्रवर्ती की शादी मनोहर गांव में रहने वाली झूमा चक्रवर्ती से हुई थी.शादी के बाद एक पुत्री हुई. पति पत्नी दोनों ही खुश थे. लेकिन पत्नी झूमा चाहती थी कि उसका पति अपने भाइयों से अलग उसके साथ रहे. आरंभ में तो झूमा चक्रवर्ती ने पति को प्यार से समझाना चाहा लेकिन जब वह अपने भाइयों से अलग रहने के लिए तैयार नहीं हुआ तो इस बात को लेकर पत्नी ने घर में विवाद करना शुरू कर दिया.

पिछली रात इसी बात को लेकर पति-पत्नी में पुनः झगड़ा हुआ जो बाद में गंभीर अपराध में बदल गया. रात भर पति-पत्नी आपस में लडते झगड़ते रहे. इसी क्रम में झूमा का तेवर ज्यादा उग्र हो उठा. उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और अपने पति की गर्दन पर वार कर दिया. कुछ ही देर में कमरे में खून की धार बह चली.

उसी समय भाई की चीख पुकार सुनकर बड़ा भाई सनत चक्रवर्ती छोटे भाई के कमरे की तरफ दौड़े. सामने जो देखा, उस पर उन्हें यकीन नहीं हुआ. सामने उनकी भावज चंडी बनकर खड़ी थी. हिम्मत करके सनत चक्रवर्ती ने भावज के हाथ से कुल्हाड़ी छीनने की कोशिश की, तो चंडी बनी झूमा ने कुल्हाड़ी से अपने जेठ पर भी वार कर दिया. इससे सनत चक्रवर्ती भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

इस घटना की जानकारी बरजोरा थाना पुलिस को दी गई. तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कमरे से उज्जवल चक्रवर्ती का रक्त रंजित शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मौके से खून सनी कुल्हाड़ी के साथ ही झूमा चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *