May 4, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

होगी मूसलाधार बारिश! रेड अलर्ट जारी!

आज चुनाव परिणाम के बीच मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आज राज्य में खासकर उत्तर बंगाल के कई जिलों में काल बैसाखी की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि लोग सतर्क रहें और बचाव करें.

आज पूरे राज्य में मतगणना चल रही है. अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिले में आज किसी भी समय भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार से उत्तर बंगाल के मौसम में परिवर्तन की गुंजाइश है. उससे पहले यहां बारिश और तूफान जारी रहेगा. इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. दक्षिण बंगाल में भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

मौसम विभाग की बुलेटिन में कहा गया है कि सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, कालिमपोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भारी बारिश हो सकती है. हालांकि सिलीगुड़ी में पिछले कई दिनों से मौसम की यही स्थिति बनी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *