सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाने की पुलिस ने एक बार फिर शहर में डकैती की योजना को विफल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया,जिनमें से एक सिलीगुड़ी के तो तीन पहाड़ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं | आरोपियों के नाम सुनील तमांग, सागर तमांग, कमल राय और शुभम विश्वकर्मा बताया गया है | जानकारी अनुसार रात 10 से 12 युवक सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे थे और उसे दौरान उनके पास कई धारदार हथियार भी थे | पुलिस ने गश्ती के दौरान इकट्ठा हुए युवकों को देखा, वहीं पुलिस को देख घटनास्थल से कुछ युवक फरार हो गए, लेकिन तत्परता के साथ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कई हथियार भी बरामद किए | आज सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)