सिलीगुड़ी: भाकपा ने खुदीराम कॉलोनी और अधिकारपल्ली के असहाय लोगों की मदद के लिए मेयर को ज्ञापन दिया है। भाकपा की दार्जिलिंग जिला कमेटी के सदस्यों ने आरोप लगाया सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने उत्तर बंगाल विकास मंत्री रहते हुए साहुडांगी में बेदखल लोगों के लिए एक बस्ती (अधिकारपल्ली) बसाई । वर्तमान में कुछ लोग इस बस्ती को हटाकर वहां अवैध गोदाम बनाने की साजिश रच रहे हैं। इन नेताओं ने मेयर से उनके खिलाफ कार्रवाई की गुजारिश की। दूसरी ओर भाकपा नेताओं ने मेयर से शहर के 18 नंबर वार्ड की खुदीराम कॉलोनी के अग्नि पीड़ितों के लिए शीघ्र घर बनाने की मांग की । इस अवसर पर पार्थ मैत्रा, अनिमेष बोस, लक्ष्मी महतो, ज्योति दे सरकार समेत अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे। भाकपा नेता पार्थ मैत्रा ने कहा मेयर ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है .
राजनीति
मेयर से मिले भाकपा नेता !
- by Gayatri Yadav
- December 13, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 6989 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
