कोलकाताः नवद्वीप धाम, श्री चैतन्य महाप्रभू का जन्मस्थान है और इसी नवद्वीप में रात के अंधेरे में किसी ने श्रीकृष्ण की मूर्ति जला दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नवद्वीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 के रानी रासमणि स्मृति में बने रानी घाट पर गंगा किनारे देर रात घटित हुई। घटना की खबर मिलते ही नवद्वीप थाने की पुलिस आज सुबह मौके पर पहुंची । हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि हाल ही में रानी घाट स्थित रानी रसमोणि स्मारक में हेरिटेज कमेटी द्वारा रानी रासमोणि के साथ श्रीकृष्ण की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। बीती रात अंधेरे में भगवान कृष्ण की मूर्ति को जला दिया गया, जिससे इलाके में भारी उत्तेजना का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में स्थानीय पार्षद मिहिर कांति पाल ने कहा, रात के अंधेरे में कुछ सरारती तत्वों ने उसमें आग लगा दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना
आखिर किसने जलाई भगवान कृष्ण की मूर्ति ?
- by Gayatri Yadav
- December 22, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1387 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
