सिलीगुड़ीः वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का पहला ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। वंदेभारत एक्सप्रेस सोमवार दोपहर करीब 2 बजे न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर पहुंची। सोमवार सुबह हावड़ा स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए वह रवाना हुई। उसके बाद करीब 600 किमी की दूरी तय कर ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंची। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेन की रफ्तार करीब 135 किमी प्रति घंटा बताई गई हैं। हालांकि, चूंकि न्यू जलपाईगुड़ी से मालदा तक की लाइन में सुधार नहीं किया गया है, इसलिए फिलहाल उस रूट पर 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। फिलहाल यह ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस के साथ चलेगी। वंदेभारत ट्रेन के ट्रायल रन के लिए नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर मौजूद थे। मीडिया को संबोधित करते हुए नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के कटिहार मंडल के डीआरएम एसके चौधरी ने कहा कि न्यू जलपाईगुड़ी से मालदा तक लाइन को सुधारने का काम अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। एक बार यह काम पूरा हो जाने के बाद ट्रेन की रफ्तार बढ़ जाएगी। उत्तर बंगाल के लोग खुश हैं कि पूर्वोत्तर भारत में पहली बार दक्षिण बंगाल को जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई है।
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ीः वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का पहला ट्रायल रन सफलतापूर्वक हुआ संपन्न!
- by Gayatri Yadav
- December 26, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1321 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
