सिलीगुड़ी: फुटबॉल के सम्राट पेले के निधन से खेल जगत में शोक की लहार व्याप्त है। सिलीगुड़ी संभाग क्रीड़ा परिषद ने शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को सिलीगुड़ी संभागीय खेल परिषद के सदस्यों ने सिलीगुड़ी कंचनजंघा स्टेडियम के मैदान में मोमबत्तियां जलाकर और पेले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पेले के प्रति सम्मान व्यक्त किया। पेले की याद में एक मिनट का मौन रखा गया और फुटबॉल जगत में उनके योगदान पर चर्चा की गई। सिलीगुड़ी अनुमंडल क्रीड़ा परिषद के फुटबॉल सचिव सौरव भट्टाचार्य ने कहा कि फुटबाल के सम्राट पेले के निधन से खेल जगत मर्माहत है, खासतौर पर फुटबॉल से प्यार करने वालों के लिए यह बेहद दर्दनाक खबर है।
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी: फुटबॉल के सम्राट पेले को दी गई श्रद्धांजलि !
- by Gayatri Yadav
- December 30, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1250 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
