सिलीगुड़ी: लेफ्ट के बाद से लगातार घाटे में चल रहे उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम की हालत काफी खराब हो गई थी। उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम ने दिसंबर के आखिरी महीने में रिकॉर्ड आय की है। निगम के अधिकारियों का दावा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम ने रिकॉर्ड आय की है। जानकारी अनुसार पिछले साल दिसंबर माह में निगम की आय 16 करोड़ रुपए थी। हालांकि पहले इतनी आमदनी नहीं होती थी। उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम की 232वीं बोर्ड बैठक सोमवार को सिलीगुड़ी स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बोर्ड की बैठक के अंत में मीडिया के सामने उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम के अध्यक्ष पार्थप्रतिम रॉय ने कहा कि उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम की आय ने दिसंबर महीने में रिकॉर्ड बनाया है, इतना ही नहीं, यात्री सेवाओं को ध्यान में रखते हुए कई नई बसों की योजना बनाई गई है। नेपाल में बसें चलाने की सफलता के बाद, बांग्लादेश में बसें चलाने को लेकर चर्चा चल रही है, निगम के अस्थाई कर्मचारियों के वेतन में 1000 रुपये की वृद्धि करने का भी निर्णय लिया गया है |
लाइफस्टाइल
उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम लौट रही पटरी पर !
- by Gayatri Yadav
- January 9, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1028 Views
- 4 years ago
