सिलीगुड़ी: रूबेला के टीके को लेकर दीनबंधु मंच पर एक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में सिलीगुड़ी नगर निगम के तहत आने वाले सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों और सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, जिलाधिकारी और चिकित्सा अधिकारी शामिल हुए। आज की बैठक का मुख्य विषय रूबेला टीकाकरण था, बताया गया हैं की रूबेला टीकाकरण के मामले में शहर के स्कूल ग्रामीण स्कूलों की तुलना में पिछड़ गए हैं। इस मुद्दे पर मेयर और जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त किया और हिदायत दी है की यदि 11 फरवरी तक स्कूलों में टीका कार्य पूरा नहीं हुआ तो स्कूलों को सख्ती से पत्र भेजा जाएगा |
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी: रूबेला टीकाकरण को लेकर मेयर ने जताया रोष !
- by Gayatri Yadav
- February 7, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1234 Views
- 3 years ago
