सिलीगुड़ी: गाजलडोबा में गुरुवार को हाथी के हमले में एक माध्यमिक परीक्षार्थी की मौत हो गई थी | इस घटना से सबक लेते हुए वन विभाग ने माध्यमिक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सकुशल पहुंचाने की व्यवस्था की | शुक्रवार को बागडोगरा के केंद्रीय वन विभाग ने वन क्षेत्र में रहने वाले परीक्षार्थियों को वन विभाग के अपने वाहनों से परीक्षा केंद्र पर पहुचाने की व्यवस्था की, साथ ही बागडोगरा के जंगल से सटे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं | परीक्षा के दौरान वन ग्राम क्षेत्र में बाहरी लोगों के प्रवेश को भी बंद कर दिया हैं । रेंजर समीरन राज ने बताया कि यह व्यवस्था माध्यमिक परीक्षार्थियों के अलावा उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों के लिए भी की जाएगी | वन विभाग की इस पहल से परीक्षार्थी भी काफी खुश हैं |
बताया गया हैं की कल गाजलडोबा इलाके में हाथी के हमले से एक माध्यमिक परीक्षार्थी की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वन विभाग पूरी तरह सतर्क है और वह नहीं चाहते कि दोबारा कोई अप्रिय घटना घटित हो इस लिए सतर्कता बरती जा रही हैं |
लाइफस्टाइल
वन विभाग ने गाजलडोबा के हादसे से ली सबक !
- by Gayatri Yadav
- February 24, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1327 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
suvendu adhikary, bjp, north bengal, siliguri, WEST BENGAL, westbengal
पहाड़ के विकास और चाय बागानों की सुरक्षा के
September 8, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, Action, good news, newsupdate, TMC
TMC में हड़कंप! काजल घोष के बाद अब नदीमुल
September 7, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, alert, FLOOD, newsupdate, north bengal, weather, WEST BENGAL, westbengal
तीस्ता नदी के बढ़ते जल स्तर से उत्तर बंगाल
September 7, 2026
