सिलीगुड़ी: बंगाल सफारी का आकर्षण बढ़ाने के लिए नए जीव-जंतु लाए जा रहे हैं। इस बीच, राज्य की वन मंत्री ज्योतिप्रिया मल्लिक ने घोषणा की है कि पार्क में शेरों के साथ और बाघ, जेब्रा और हिरण लाए जाएंगे। बंगाल सफारी पार्क में काले हिरण और हॉग हिरण को लाया गया। इतना ही नहीं इस महीने के तीसरे सप्ताह में और भी कई पशु-पक्षी लाए जाएंगे। आकर्षण बढ़ाने के लिए एक्वेरियम बनाया जाएगा जहाँ दुर्लभ मछलियों को रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को जमशेदपुर चिड़ियाघर से 13 काले हिरण और 4 हॉग हिरण लाए गए थे, इनमें से पांच नर और आठ मादा काला हिरण और चार हॉग हिरण, दो नर और दो मादा हिरण हैं। फिलहाल उन्हें आइसोलेशन एनक्लोजर में रखा गया है। 20 दिन के ऑब्जर्वेशन के बाद इन्हें विजिटर एनक्लोजर में लाया जाएगा जहां पर्यटक इन्हें देख पाएंगे ।
लाइफस्टाइल
जीव-जंतु बढ़ाएंगे बंगाल सफारी पार्क का आकर्षण !
- by Gayatri Yadav
- March 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1194 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
scheme, AIIMS, Raju Bista, siliguri, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल के विकास पर जोर, DISHA बैठक में
July 1, 2026
jalpaiguri, bsf, death, newsupdate, sad news
जम्मू में ड्यूटी के दौरान महिला BSF कर्मी की
July 1, 2026
